WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana I झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana I झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
Share

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्धि प्राप्त करने में मदद करना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की 21 से 50 वर्ष की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। 

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए  ₹1,000 रुपये प्रति माह लाभ के तौर पर प्रदान करने का प्रावधान शामिल है, जो सीधा महिलाओं के बैंक कहते में मिलेगा। इस योजना का लाभ राज्य के किसी भी समुदाय की गरीब और जरुरतमंद महिला उठा सकती हैं। 

अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और आपके आस पास भी कोई महिला हैं जो इस योजना के पात्र हैं तो वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती है। योजना में आवेदन करने से पहले इस  योजना की पूरी जानकारी को अच्छे समझना होगा अति आवश्यक है। 

जैसे की योजना में आवेदन करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे? आवेदन फार्म कहां मिलेगा? कैसे आवेदन करना है और आवेदन फार्म को कहां जमा करना है? आदि की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। 

और सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana Overview

योजना का नामJharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana
के द्वारा शुरूझारखंड सरकार
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
उद्देश्यराज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
लाभार्थीझारखंड की 21 से 50 वर्ष की महिलाएं
लाभप्रतिमाह ₹1000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/wcd

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के उद्देश्य

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana का उद्देश्य झारखंड में सभी जरुरत मंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।  ताकि वे आसानी से अपने दैनिये जरूरतों को स्वतंत्र रूप से पूरा कर सके और साथ ही अपने परिवार में अपनी भागीदारी दिखा सकें । इस योजना के तहत दिए जाने वाले वित्तीय सहायता को राज्य के सभी जरूरतमंद महिलों तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार जागरूकता फैलाएंगे। 

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभ

इस झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किये जाने वाले लाभों का विवरण इस प्रकार है:

  – झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  – इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये प्रदान किया जाएगा।

  – योग्य योजना से राज्य की लगभग 40 लाख महिलाएं को लाभ होगा।

  – इस योजना का लाभ सरलता पूर्वक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुँचाने के लिए झारखण्ड सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है।

  – पूरे झारखंड राज्य में 3 अगस्त 2024 से इस योजना का आवेदन लेने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

  – राज्य की सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का  मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने की जिम्मे वरि दी गयी है।   

  – इस योजना का उद्देस्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के प्रमुख विशेषताऐं 

झारखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के प्रमुख विशेषताऐं इस प्रकार है:

  • Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana में राज्य सरकार  महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।
  • राज्य सरकार की इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2024 से शुरू कर दिए जायेंगे। 
  • इस योजना के तहत दिए जाने वाली वित्तीय सहायता भी अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।    
  • Mukhymantri Maiya Samman Yojana से महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा, और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • लाभुकों को इस योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके इसके लिए विभाग को उच्चित निर्देश दिए गए है।
  • इस योजना का उद्देश्य केवल पात्र महिलाओं की आर्थिक स्थिति को  सुधारना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सक्षम बनाना भी है।
  • इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य की सभी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी इसके साथ ही उनके सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का बजट

NBT के मुताबिक, Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana  के तहत राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। अनुमान के अनुसार इस योजना के लिए राज्य सरकार प्रति वर्ष तक़रीबन 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। 

Mukhymantri Maiya Samman Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में योग्य सुधार होगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध भी उभर कर सामने आएगी।

Jharkhand Muft Bijli Yojana 2024 I झारखंड 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के पात्रता

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिलाओं को सरकार के द्वारा निर्धारित इन विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरुरी है:

  • निवास: आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आयु: आवेदन करने महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य योजना में लाभ:आवेदक महिले पहले से ही किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त न कर रही हों।
  • सरकारी नौकरी: आवेदिक महिला या उसका पति किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो।
  • गरीबी रेखा: आवेदिक महिला गरीबी रेखा की श्रेणी में आती हो।
  • आवेदिक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व या वर्तमान में विधायक/सांसद या मंत्री न हो।
  • आयकर दाता: आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता न हो।

इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्गों की गरीब और जरूरतमंद महिलाएं उठा सकती हैं।

Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana Application Process

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

1. आवेदन पत्र प्राप्त करें:

   – झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाएं।

   – मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें। या

   – झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

2. फॉर्म भरें:

   – अपना नाम, पता, उम्र और अन्य प्रासंगिक जानकारी सहित अपने बारे में बुनियादी विवरण प्रदान करें।

   – आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें, जैसे कि आपका मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड।

3. फॉर्म जमा करें:

   – भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित प्राधिकारी को जमा करें:

   – ग्रामीण क्षेत्रों में: खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय।

   – नगर पालिकाओं में: उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) या सर्कल अधिकारी।

4. सत्यापन प्रक्रिया:

   – पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।

   – स्वीकृत होने के बाद, आपको सीधे आपके बैंक खाते में प्रति माह ₹1,000 मिलना शुरू हो जाएगा।

Ayushman Bharat Yojana PM-JAY I आयुष्मान भारत योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के आवश्यक दस्तावेज 

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक  है:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता का पासबुक
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • स्वयं घोषणा पत्र (मूल निवास)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अवश्य है।

Share
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top